फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब रानी की सराय थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल होने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का इलाज चल रहा। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही।
विज्ञापन

एसपी सिटी पंकज पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश आदिल पुत्र सोहराब है। वह बिलरियागंज कस्बे के कासिमगंज मुहल्ले का निवासी है। एसपी सिटी के मुताबिक आदिल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह शनिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब अपने साथी करियानट के साथ मेंहनगर की तरफ से शहर की ओर आ रहा था। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय केशव प्रसाद द्विवेदी अपनी टीम के साथ ऊंची गोदाम पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान आदिल और करियानट पुलिस देखकर बाइक घुमा लिए और भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने पीछा किया। बड़ैला ताल के पास बदमाश पुलिस पर गोली चला दिए। गोली एसओ के बुलेट प्रूफ जैकेट में फंसी और वह बच गए। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आदिल घायल हो गया। जबकि करिया नट फरार हो गया। आदिल के पास से एक तमंचा, कारतूस और 1190 रुपये बरामद हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि यह दोनों 26 अक्तूबर को रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर महिला का आभूषण लूटे थे। दोनों लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इनके विरुद्ध जिले के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें