फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क के लिए एक करोड़ 64 लाख का सांशोधित बजट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीए ने सिधारी स्थित होमगार्ड आफिस के पास स्थित भूमि पर पार्क निर्माण के लिए एक करोड़ 64 लाख रुपये का संशोधित बजट तैयार किया है। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से इन प्रस्ताव को स्थापना की बैठक में बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। बोर्ड की सहमति मिलने के बाद एडीए टेंडर कराकर पार्क का निर्माण कराएगा। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को सिधारी होमगार्ड आफिस के सामने स्थित खाली पड़ी भूमि को प्रधानमंत्री अफोर्डेबल आवास के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने दिया। लेकिन उक्त भूमि एनजीटी के दायरे में आने के कारण यहां पर भवन का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। खाली पड़ी इस भूमि पर एडीए काफी दिनों से पार्क के निर्माण की कवायद में जुटा हुआ है। ताकि वह अपनी जमीन को सुरक्षित कर सके। लेकिन पार्क की सुविधाओं के विस्तार के क्रम में बजट काफी बड़ा हो रहा था। एडीए के पास इतना पैसा नहीं था कि वह इसे वहन कर सके। जिसके कारण काफी दिनों से कार्य रूका हुआ था। लेकिन अब एडीए ने पार्क के बजट में काफी कटौती की है। पहले जो बजट लगभग चार करोड़ के आसपास आ रहा है अब उस पर एक करोड़ 64 लाख का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

पार्क में यह होंगी सुविधाएं
आजमगढ़। नए प्रस्ताव में एडीए की ओर से पार्क की सुविधाओं में काफी कटौती की गई है। अब इसमें सबसे पहले एडीए बाउंड्रीवाल और गेट लगाने का कार्य करेगा। इसके बाद इसमें किनारे-किनारे पाथवे बनाया जाएगा। फिर इसे फूलपत्ती से सजाया जाएगा। इसमें लोगों के बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच भी लगाए जाएंगे। खर्च को कम करने के लिए एडीए नेडा से मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें