फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद जारी हुई विधायक निधि की पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नई विधानसभा गठित होने के तीन महीने बाद विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी गई है। जिसके तहत सभी विधायकों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली है। इसके साथ ही एमएलसी को भी डेढ़ करोड़ की पहली किस्त जारी की जारी की गई है। निधि की इस रकम से एक साल विकास के कार्य कराए जा सकेंगे। विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और नई विधानसभा का गठन हुए तीन माह बीत गए थे। हर विधायक को सरकार की ओर से जारी होने वाली विधायक निधि का इंतजार था, ताकि वह अपनी निधि से विकास के कुछ कार्य अपने क्षेत्र में करा सके। इसी बीच सरकार ने विधायकों को मिलने वाली तीन करोड़ की विधायक निधि को बढ़ाकर पांच करोड़ कर दिया। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने विधायकों को विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी। जनपद में कुल 10 विधायक हैं। सभी विधायक समाजवादी पार्टी के हैं। इसके अलावा एक एमएलसी निर्दलीय के रूप में चुनाव जीते हैं उनके खाते में भी निधि की डेढ़ करोड़ रुपये धनराशि आई है। इस धनराशि से विधायक और एमएलसी पूरे साल कार्य करा सकेंगे। परियोजना निदेशक का कहना है कि विधायकों द्वारा दिए जाने वाले प्रस्ताव पर कार्य शुरू कराए जाएंगे। इस प्रकार अगर देखें तो जनपद को विधायक निधि के तहत कुल 16 करोड़ 50 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। जिसमें 15 करोड़ रुपये 10 विधायकों केे मिले है। जबकि डेढ़ करोड़ रुपये एमएलसी को मिले हैं।
विज्ञापन

निधि से कराए जा सकेंगे यह कार्य
- खेलकूद की सुविधाओं के विकास संबंधी कार्य।
- सार्वजनिक सिंचाई से संबंधित कार्य।
- रेडक्रास सोसायटी के लिए एंबुलेंस।
- किसी गंभीर रोगी के इलाज में मदद।
- आवासीय विद्यालय का निर्माण।
- शहदाह स्थल, श्मशान घर अथवा कब्रिस्तान का निर्माण।
- वृद्घ व विकलांग लोगों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण।
- सड़क निर्माण, टूटी सड़क की मरम्मत, नाली या पुलिया की मरम्मत कार्य।
नहीं करा सकेंगे यह कार्य
- केंद्र या राज्य सरकार के भवनों का निर्माण और उनकी मरम्मत।
- किसी संपत्ति की खरीद जो किसी को फायदा देने वाली हो।
- स्मारक बनवाने का कार्य।
- किसी को अनुदान या ऋण देने का काम।
परियोजना निदेशक केके सिंह ने बताया कि शासन की ओर से विधायक निधि के तहत पहली किस्त के रूप में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। लेकिन अभी तक किसी विधायक का प्रस्ताव नहीं आया है। जैसे ही प्रस्ताव दिया जाएगा उस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें