फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बंद देख लौटे निराश

Sat, 10 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
एटीएम बंद देख लौटे निराश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। नोटबंदी के एक महीना बीतने के बाद भी लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुबह से ही लोग पैसों के लिए बैंकों और एटीएम का चक्कर लगाना शुरू कर रहे हैं जो शाम तक चल रहा है। शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए बैंकों की बंदी से मुसीबत और बढ़ गई है। शनिवार को बहुत से लोग एटीएम बूथों पर पहुंचे लेकिन उसे बंद देख बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


शहर में सिर्फ आईसीआईसीआई और ऐक्सिस बैंक के एटीएम में रुपये थे। यहां कुछ घंटे बाद ही रुपये खत्म  हो गए।  नोटबंदी के बाद लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार के बाद बैंक तीन दिनो के लिए बंद हो गए। अब लोगों की आशा एटीएम से ही थी। जनपद के सरकारी एटीएम में तो पैसे हैं नहीं। तीन दिनों से लोगों को प्राइवेट एटीएम ही सहारा दे रहे हैं। शनिवार को बैंक बंद होने के कारण लोगों की भीड़ उन एटीएम पर उमड़ पड़ी जहां शुक्रवार को पैसे निकले थे। जो एटीएम शुक्रवार की रात को ही खाली हो चुके थे उनके बंद शटर के सामने भी लोग सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े थे।

शनिवार को जनपद के किसी भी सरकारी बैंक के एटीएम से पैसे नहीं निकले लेकिन प्राइवेट बैंक आईसीआईसी और एक्सिस बैंक के एटीएम से नोट निकलते रहे। लेकिन यह मामला भी कुछ देर का ही था क्योंकि लोगों की भीड़ को देखते हुए यह कैैश भी कम साबित हुआ और जल्द ही एटीएम खाली हो गए जिससे काफी लोगों को मायूस लौटना पड़ा। मेजवां संवाददाता के अनुसार नोटबंदी  के कारण एक तरफ जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शनिवार को फूलपुर के किसी भी एटीएम में पैसा न रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बैकों के गेट सामने अवकाश होने की सूचना लगा दी गई है।
विज्ञापन


तीन दिन के बाद बैंक खुलने पर लंबी कतारें लगेंगी। स्टेट बैक के शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को द्वितीय शनिवार, रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को बारावफात का अवकाश रहेगा। इस दौरान बैक बंद रहेगा। देहात क्षेत्रों में भी अधिकतर एटीएम बंद रहे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें