फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का गला रेता,भर्ती

Mon, 07 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा दिलाने के बहाने रविवार की दोपहर मायके से बुलाकर एक पति ने पत्नी का गला धोखे से रेत दिया और उसे मृत समझकर फरार हो गया। 
विज्ञापन

इसके पहले उसने वारदात स्थल जहानागंज थाने के अकबेलपुर गांव में स्कूल के पीछे स्थित अरहर के खेत में उसे बिस्कुट आदि खिलाया था। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसने पत्नी को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया।

कुछ देर बाद होश में आने पर खून से लथपथ महिला सड़क पर पहुंची और राहगीरों को आप बीती बता कर अचेत हो गई। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। उधर, पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसके पास से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी राकेशचंद्र साहू ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने बताया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी से संबंध है। पत्नी का बयान लेने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।

जहानागंज थाने के बड़ौरा बुजुर्ग गांव निवासी गनपत राजभर की बेटी सीमा (20) की शादी करीब छह माह पूर्व मुबारकपुर थाने के सठियांव बाजार से सटे कस्बा सराय गांव निवासी चंदन राजभर के साथ हुई थी।

सीमा इन दिनो अपने मायके में थी। सीमा के परिवारवालों के अनुसार रविवार की सुबह चंदन ने फोन कर उसे दवा दिलाने के लिए चक्रपानपुर बाजार बुलवाया।

चंदन सीमा को लेकर इटौरा-मेंहनगर मार्ग पर स्थित अकबेलपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे अरहर के खेत में गया और वहां उसे बिस्कुट खिलाया। बाद में अचेत हो जाने पर उसका गला रेत दिया।

कुछ देर बाद सीमा को होश आया और लहूलुहान हाल में वह खेत से करीब सौ मीटर दूर मुख्य मार्ग पर पहुंची और राहगीरों को रोककर अपनी व्यथा सुनाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


घटना स्थल से उसका मायका बड़ौरा बुजुर्ग नजदीक होने की वजह से लोगों ने सीमा को पहचान लिया। घर वालों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया। बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें