जीयनपुर के हसनपट्टी से गुजरने वाले लिंक मार्ग को बांस बल्ली लगा कर स्थनीय लोगों ने रोका।
- फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के हसन पट्टी गांव निवासी युवक शुक्रवार को गांव के प्रमुख मार्ग को बांस बल्ली से अवरूद्ध कर दिया। साथ ही बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश न करने के लिए बोर्ड लगा दिया। लोग गांव वालों की प्रशंसा कर रहे हैं।
नगर पंचायत जीयनपुर के हसनपट्टी गांव से होते हुए एक लिंक मार्ग जाता है। बाजार में मेन रोड पर जाम लगने पर वाहन चालक इसी लिंक मार्ग से हसनपट्टी गांव होते हुए निकल जाते हैं। पुलिस द्वारा कस्बे में वाहन चेकिंग करने पर पुलिस से बचने के लिए भी इसी सड़क का सहारा लिया जाता है। इस रास्ते से लोग मुबारकपुर की ओर भी आते जाते रहते हैं। वर्तमान समय में मुबारकपुर क्षेत्र में कोरोना के कई संक्रमित मरीज यहां मिल चुके हैं। ऐसे में लोग मुबारकपुर वालों से परहेज भी कर रहे हैं। जबकि मुबारकपुर के लोग इसी रास्ते से जीयनपुर आ जा रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हसनपट्टी के लोगों ने उक्त गांव के प्रमुख मार्ग को शुक्रवार को अवरूद्ध कर दिया। साथ ही गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश वर्जित का बोर्ड टांग दिया। जिस पर लिखा है कि प्रधानमंत्री की अपील को मानते हुए गांव में बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी लगाई गयी है।