फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लू से निपटने के लिए तीन विभागों को जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने तीन विभागों की जिम्मेदारी तय की है। इन्हें रविवार को बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए। कहा गया कि सर्वप्रथम चौराहों पर पीने के पानी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही लोगों को लू से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाए। उक्त निर्देश एडीएम फाइनेंस आजाद भगत सिंह ने अधिकारियों को बैठक के दौरान दिए। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से जन समुदाय को लू प्रकोप से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। कंट्रोल रूम के माध्यम से व्यापारियों व प्रतिष्ठित जनसमुदाय से चौराहों पर नि:शुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि उनके विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को सुबह व रात के समय में कराए जाए। नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए कि चौराहों व बाजारों में टैंकर से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराई जाए। स्थापित रैन बसेरों को शेल्टर होम के रूप में प्रयुक्त किया जाए। सार्वजनिक पेयजल स्रोतों की मरम्मत व उन्हें क्रियाशील रखें। सार्वजनिक स्थलों पर कराए जा रहे निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव व स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नि:शुल्क ओआरएस का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें