फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इमाम हुसैन ने हक के लिए दे दी कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चमावां गाव स्थित इमाम बारगाह में रविवार की रात मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें कहा गया कि इमाम हुसैन ने कभी भी बातिल के आगे सिर नहीं झुकाया। बल्कि हक के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना इब्ने अब्बास बाराबंकवी ने कहा कि बातिल (गलत काम करने वाले) के सामने सर बुलंद होना चाहिए। बातिल के सामने सर झुकाने वाला अली का गुलाम हो सकता है। कहा कि इमाम हुसैन ने कभी भी बातिल के आगे सिर नहीं झुकाया। उन्होंने हक के लिए कुर्बानी दी। इसलिए लोगों को हक के रास्ते पर चलना चाहिए। मौलाना ने कहा कि हर मोमिन को चाहिए की हुसैन की जिंदगी से सबक लेकर बुरे कामों को छोड़कर दीन इस्लाम के बताए रास्ते पर चले। उन्होंने कहा कि सामाजिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक बेदारी (जागरूकता) के लिए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की बेटी जनाबे फातिमा को दुनिया जानती और मानती है। हजरत इमाम हसन और हुसैन की परवरिश जिस तरह उन्होंने की, वैसी दूसरी मिसाल नहीं मिलती है। उनके किरदार और व्यवहार को अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश करनी चाहिए। मौलाना ने जब जनाबे फातिमा का मसायब पेश किया तो मजलिस में मौजूद अजादार रो पड़े। निजामत तनवीर अब्बास मीसम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें