फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निर्माणाधीन मार्ग पर उड़ रही धूल से फैल रही सांस की बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। निर्माणाधीन कोटिला-आवक मार्ग का कार्य काफी धीमी गति से चलने के कारण वहां उड़ रही धूल लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। गिट्टी और मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। धूल उड़ने से स्थानीय लोगों सहित राहगीरों को सांस की बीमारी हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त मार्ग के निर्माण के लिए शिलान्यास बीते वर्ष पूर्व लालगंज सांसद ने किया था। काम बड़ी तेजी से शुरू हुआ था लेकिन, बीच में अचानक सड़क का निर्माण बंद हो गया। फिर लोगों के विरोध और शिकायत पर फिर से काम शुरू तो हुआ लेकिन काफी धीमी गति से चल रहा है। कोटिला बाजार के दुकानदारों ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल से उनके दुकान में रखा सामान खराब हो रहा है। प्रतिदिन पानी का छिड़काव करते हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। लोगों ने जल्द सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साप्रभारी कैप्टन डाॅ. मनीष त्रिपाठी कहना है कि सड़क की गंदगी वाहनों से उड़कर इंसान के शरीर में प्रवेश करती है। इससे सांस, दमा और फेफड़ों में संक्रमण आदि बीमारियां का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए राहगीरों को मास्क लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें