मेंहनगर। नगर पंचायत सभागार में सोमवार को जनसुनवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी सूर्यनाथ सरोज ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कर्मचारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
ईओ ने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिकायतों पर समान दृष्टि रखते हुए बिना किसी भेदभाव के निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के प्रभावी समाधान से प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास बढ़ता है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का तय समय में समाधान अनिवार्य है। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। आदित्य ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15000 रुपये ऋण के लिए आवेदन दिया। वहीं सिदरा खानम और उम्मे हबीबा ने जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के लिए प्रार्थना-पत्र दिए। कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया। संवाद