फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के रुके मामले का एक सप्ताह में समाधान कर दें रिपोर्ट : ममता

विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता बैठक करतीं हुईं। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय महिला आयोग के आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदस्य ममता कुमारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आजमगढ़, मऊ एवं बलिया जनपदों की महिलाओं की जनसुनवाई की। कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ममता कुमारी ने कहा कि भारत सरकार महिलाओं से संबंधित योजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए तत्पर है। महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में महिलाएं रात में थाने पर न बुलाईं जाएं और घर पर जाकर जांच-पड़ताल के समय महिला पुलिसकर्मी व स्थानीय जिम्मेदार व्यक्ति साथ ले जाएं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं, इसलिए उन्हें न्याय के लिए दूर-दराज न भटकना पड़े। जनसुनवाई में प्रकरणों की निरंतर सुनवाई, मानसिक परामर्श और उचित दिशा-निर्देश देने पर जोर दिया गया। साथ ही अधिकारियों को कहा गया कि लंबित महिला प्रकरण एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कर रिपोर्ट दें और माननीय कोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सदस्य ने बाल विवाह मुक्त भारत के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नाबालिग लड़कियों की शादी रोकने की अपील की। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों से ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः जोड़ने का निर्देश दिया। कार्यक्रम से पूर्व महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का भ्रमण कर महिला बंदियों के लिए साक्षरता व कौशल विकास प्रशिक्षण तथा शुद्ध पेयजल और डिस्पोजल मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कई प्रकरणों पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए, जिसमें सुदामा थाना अहिरौला का जमीन विवाद भी शामिल है। अंत में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें