फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रिहायशी मड़ई जलकर राख, तीन मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के जखावा बरौना गांव निवासी एक व्यक्ति की रिहायशी मड़ई में बृहस्पतिवार को दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की इस घटना में घर में सो रहे दंपती बाल-बाल बच गए। हालांकि तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। वहीं एक मवेशी झुलस गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पीड़ित की पूरी गृहस्थी ही जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

जखावा बरौना गांव निवासी पन्ना लाल की रिहायशी मड़ई थी। बृहस्पतिवार को दिन में डेढ़ बजे के लगभग मड़ई में अचानक से अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। उस समय दंपती मड़ई में सो रहे थे। दोनों किसी तरह भाग कर बाहर निकले और खुद को सुरक्षित किया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित पशुशाला की मड़ई को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक पशुशाला में बंधे मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास होता तब तक तीन मवेशियों की जल कर मौत हो गई। वहीं एक मवेशी बुरी तरह झुलस गया। जब तक आग को बुझाने की कवायद में ग्रामीण जुटते तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार उसके तीन मवेशी जलकर मरे गए हैं, तो वहीं पूरी गृहस्थी ही जलकर राख हो गई। एक झुलसे मवेशी की मार्टीनगंज के पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें