फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूसरी शादी रुकवाने के लिए एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव निवासी विवाहिता ने रविवार को स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए गुहार लगाई है। इसके पूर्व एक मई को विवाहिता एसपी को भी पत्रक दे चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में विवाहिता ने बताया कि गांव का ही रहने वाला एक स्वजातीय युवक बड़े ख्वाब दिखाकर उससे बीते 22 दिसंबर 2022 को कोर्ट मैरिज कर लिया। कुछ दिन साथ रहने के बाद विवहिता अपने घर आ गई। अब उक्त युवक दूसरी शादी अतरौलिया थाना के शेरवा गांव में करने जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। लड़के पक्ष के लोगों ने शेरवां में तय शादी छोटे भाई से कराने की बात कही है। लड़की वालों से भी इस पर नजर रखने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें