फर्जी अंकपत्र के आधार पर राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2014 से शिक्षक की नौकरी करने वाले 12 शिक्षकों के विरुद्ध शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निर्देशक एपी वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें मऊ जिले के पालीगढ़ गांव निवासी कंचन पत्नी अमिताभ गौतम, धर्मेंद्र कुमार पुत्र श्रीपति, इसी जिले के तेंदुली गांव निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र हरिश्चंद, अरविंद कुमार रवि पुत्र शिवशंकर राम, देवरिया जिले के मईल थाने के तेलियाकला गांव निवासी रोशन कुमार सिंह पुत्र सुभाष इसी जिले के नगवाखास रूद्रपुर निवासी रणविजय यादव पुत्र रामछविला यादव, बलिया जिले के कसौडर गांव निवासी पंकज कुमार शुक्ला पुत्र रामसिंहासन,
हरदोई जिले के सुरसा सदर थाने के अंटवा बल्लीपुर गांव निवासी आलोक कुमार वर्मा पुत्र रामअवतार इसी जिले के सेमरा चौराहा निवासिनी शशिबाला पाल पत्नी पवन कुमार, लाहपुरवा गांव निवासिनी इंदुबाला वर्मा पुत्री परशुराम वर्मा, मटियामऊ गांव निवासिनी शबीना बानो पुत्री कमालुद्दीन खान, लखनऊ के अनामिका पांडेय का नाम शामिल है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक एपी वर्मा ने बताया कि जांच में इन सभी के अंकपत्र फर्जी पाए जाने पर सबकी सेवा समाप्त कर दी गई। साथ ही शहर कोतवाली में सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओसिटी सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।