फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रास्ते पर खराब मिली स्ट्रीट लाइटों को बदलें, प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाएं अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद बिलरियागंज का निरीक्षण किया। उन्होंने ने सड़क किनारे सूखे पेड़, झाड़ियां व उगी घास की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मार्ग प्रकाश व्यवस्था में कई लाइटें खराब पाई गईं, जिन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर जब्ती और जुर्माना की कार्यवाही कराने को कहा गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लेकिन वंचित लाभार्थियों की पहचान के लिए टीम गठित की जाए और उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन केवल कुछ वार्डों में ही संचालित होने की जानकारी पर उन्होंने सभी वार्डों में नियमित रूप से व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए। निरीक्षण में नगर पालिका भवन की छत पर पानी जमा और घास जमी पाई गई, जिसे तुरंत साफ कराने का निर्देश दिया गया। भवन की चहारदीवारी टूटी मिली और गेट अनुपस्थित था, जिस पर संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। भवन में उजाला/लाइट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। एमआरएफ सेंटर के निरीक्षण के दौरान वहां कर्मचारी कूड़ा छांटते हुए पाए गए और केंद्र को क्रियाशील पाया गया। अपर जिलाधिकारी ने चहारदीवारी के चारों ओर पौधारोपण के निर्देश दिए। वार्ड संख्या 25 शेखूपुर में रामाश्रय से रमई के घर होते हुए सीसी रोड तक इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण भी किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी प्रदीप शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासवान, सभासद प्रतिनिधि फखरे आलम, लिपिक विजय बहादुर यादव सहित अन्य नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें