फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए शायर कैफी आजमी

Sat, 14 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए शायर कैफी आजमी
विज्ञापन
प्रगतिशील शायर कैफी आजमी का 97वीं जयंती शनिवार को मेजवां स्थित फतेह मंजिल में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लघुनाटिका सबसे सस्ता गोश्त की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके गौतम और सोसायटी के उपप्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने  कैफी आजमी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान फतेह मंजिल में शायर कैफी आजमी के जीवन में इस्तेमाल किए गए सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने के लिए भीड़ जुटी थी।

कैफी आजमी गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर आधारित लघु नाटिका सबसे सस्ता गोश्त का मंचन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके गौतम ने कहा कि कैफी साहब के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


सोसायटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि आज कैफी आजमी की ही बदौलत मेजवां गांव में वह हर एक सुख-सुविधा है जो एक आदर्श गांव में होनी चाहिए। संचालन जितेंद्र कुमार पांडेय एडवोकेट ने किया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल, संयोगिता, गोपाल, प्रधान राम मिलन प्रजापति, सीताराम, हरिलाल, सुरेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें