फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए जैल सिंह

Wed, 06 May 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती पर मंगलवार को जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



सर्फुद्दीनपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में ज्ञानी जैल सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा मंदिर के अध्यक्ष रवि भूषण विश्वकर्मा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामनयन शर्मा, सेचई राम विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, महातम,  आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि भूषण विश्वकर्मा और संचालन रामप्रकाश शर्मा ने किया।

उधर लोकजनशक्ति पार्टी के कलेक्ट्री कचहरी नगरपालिका रोड स्थित कार्यालय पर लोजपा और अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के तत्वावधान में ज्ञानी जैल सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शिव मोहन शिल्पकार, बलिराम राजभर, राजेश विश्वकर्मा, रामदरश यादव, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


नरौली स्थित विश्वाकर्मा भवन पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। लोगाें ने उनके कार्यकाल को याद कर उनकी सराहना की। इस मौके पर शशांक शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, संतलाल, अनिल, अजय, अभिषेक, बृजेश, रामदुलार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें