डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन भी अर्पित किया।
जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करते रहे। मालटारी डिग्री कालेज के प्राचार्य और पूर्व नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने कहा की डा. साहब कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति थे। संसद में सबसे उम्र के सांसद रहे ।
सत्ता और पद का लोभ न रखते हुए देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जम्मू- काश्मीर में आज ही के दिन बलिदान हो गए। गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण पांडेय, रामपाल सिंह, ऋषिकांत राय, विक्रम सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष पल्हनी अशोक सिंह, पंकज सिंह कौशिक आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय मंत्री श्रीकृष्ण पाल और संचालन सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने की।