गुड फ्राइडे के अवसर पर सिविल लाइन स्थित होली टेनीटी चर्च में फादर प्रवीन सोन्स ने प्रार्थना सभा कर प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद किया गया।
इसमें ईसाई धर्म के अनुयायियों के साथ प्रभु ईशु में आस्था रखने वालाें ने भाग लिया। फादर ने कहा कि इस दिन ईसा मसीह ने अपने भक्ताें के लिए बलिदान देकर नि:स्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रभु ईसा मसीह ने यातनाओं को सहते हुए अपने प्राण त्याग दिया। उन्होंने कहा कि उनकी अराधना और वचनाें के जरिए इंसानियत की राह पर चलने का ज्ञान देने वाला दिन गुड फ्राइडे है। प्रार्थना सभा में क्रिश्चियन समुदाय के महिला, पुरुष सहित काफी लोग उपस्थित रहे।