फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए छोटे लोहिया

Sat, 23 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी चिंतक, विचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कोआपरेटिव यूनियन उत्तर प्रदेश के उपसभापति और पार्टी महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र ने आजीवन समाज के दबे-कुचले लोगों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा छात्र राजनीति से निकले स्व. मिश्र सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। कहा कि समाजवादी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ स्व. जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने में पार्टी मुखिया मुलायम सिंह से कंधा से कंधा मिला कर चले।

इस मौके पर डा. हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव, शोभनाथ यादव, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामबूझारत यादव, एसके सत्येन, रामशब्द यादव, जयराम सिंह पटेल, अरविंद यादव, हकिम बेग, छोटेलाल मौर्य आदि
विज्ञापन

मौजूद रहे।

उधर अजमतगढ़ ब्लाक क्षेत्र जमसर गांव में रानाप्रताप राय ऊर्फ सोनू राय के आवास पर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने स्व. मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र ही एक ऐसे चिंतक व विचारक थे, जो समाज व देश के विकास की हमेशा चर्चा किया करते थे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर आरपी राय,  सुबाष यादव, चंद्रशेखर राय, रामजीत, सर्वेश राय, रामशब्द, मुन्नू सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें