पवई (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव में सोमवार को मझूई नदी के तट पर मवेशियों के कटे सिर व अवशेष मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के यहां रुद्राभिषेक के बाद फूल-मालाओं को विसर्जित करने के लिए नदी किनारे गए थे, वहां उन्होंने चार मवेशियों के कटे सिर और अन्य अवशेष देखे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। थानाध्यक्ष पवई प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से मवेशियों की हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर अवशेष मिले हैं, वह आजमगढ़ और अंबेडकरनगर जिले की सीमा पर है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।