फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पुस्तक जलाए जाने का मामला: गहने लेकर फरार हुआ फकीर तो गुुस्से में जलाई उसकी दी किताब, क्या है मामला ?

Tue, 20 Sep 2022 04:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में एक महिला सोमवार को दिन में अपने घर पर ही धार्मिक पुस्तक को जलाने का प्रयास कर रही थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि एक फकीर व्यक्ति आया था और उसी ने उसे पुस्तक दिया और उसके जेवरात आदि लेकर चला गया। इसी गुस्से में उसने फकीर की किताब जला दिया।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के थाना क्षेत्र के मोहल्ला चककाजी में सोमवार को दिन में एक महिला व उसके भाई द्वारा धार्मिक पुस्तक जलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाने पर एक पक्ष ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित महिला व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दो समुदाय के बीच का मामला होने के चलते एसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन

चककाजी मुहल्ला निवासी गुफरान अहमद ने पुलिस को तहरीर दिया कि मुहल्ले की रहने वाली अनामिका व उसका भाई सोनू सोमवार को दिन में धार्मिक पुस्तक को जलाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने देखा और ऐसा करने से मना किया लेकिन दोनों नहीं माने। किसी तरह उनसे धार्मिक पुस्तक को छीना गया, लेकिन तब तक कुछ पन्ने जल चुके थे। घटना की जानकारी होते ही सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप वाजपेई, एसओ सरायमीर व कोतवाल फूलपुर मय दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
आरोपित महिला को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस बीच घटना की जानकारी होने पर एसपी अनुराग आर्य, एएसपी यातायात सुधीर जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में महिला ने बताया कि एक फकीर व्यक्ति आया था और उसी ने उसे पुस्तक दिया और उसके जेवरात आदि लेकर चला गया। इसी गुस्से में उसने फकीर की किताब जला दिया। गुफरान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित भाई-बहन को हिरासत में ले लिया। वहीं देर रात महिला की तहरीर पर घर आए फकीर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फकीर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सीसी टीवी फुटेज आदि खंगाल कर फकीर तक पहुंचने की कवायद की जा रही है।

दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोनू व उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फकीर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सीसी टीवी कैमरा आदि के माध्यम से फकीर के पहचान का प्रयास चल रहा है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का प्रयास किया है, जिन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। कस्बे में किसी तरह का तनाव नहीं है और माहौल शांतिपूर्ण है।- अनुराग आर्य, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें