फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: आजमगढ़ में छुट्टा पशु से टकराई बाइक, एक की मौत, चचेरे भाई की हालत गंभीर

Mon, 19 Sep 2022 02:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास रविवारदेर रात छुट्टा पशु से टकरा कर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास छुट्टा पशु से टकरा कर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार देर रात घटी इस दर्दनाक घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


 महराजगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी दिनेश (27) पुत्र फुनफुन अपने चचेरे भाई राजू कुमार (22) पुत्र पन्नालाल के साथ बाइक से रविवार को किसी काम से अंबेडकरनगर जिले के बसखारी बाजार गया था। देर रात दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे।

अभी वे अतरौलिया थाना अंतर्गत सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक के सामने अचानक छुट्टा पशुओं का झुंड आ गया। बाइक एक पशु से टकराकर सड़क पर गिर गई।  हादसे में दिनेश व राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अतरौलिया थाने की पुलिस ने दोनों को  100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया भेजा। जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घायल राजू की हालत गंभीर देखते हुए उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दिनेश के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें