फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भी उमस से राहत नहीं  

Tue, 30 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
कई दिनो की भीषण उमस के बाद बरसा झमा झम पानी, शहर के पहाड़पुर तिराहे पर जल जमाव।
विज्ञापन
 कई दिनों से जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मंगलवार की दोपहर को उस समय राहत मिली जब झमाझम बारिश हुई। बारिश ने मौसम को जहां खुशगवार बना दिया वहीं बारिश के कारण शहर की सड़कें तालाब बनी नजर आई। जगह-जगह हुए जल-जमाव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन



मंगलवार की दोपहर हुई बारिश ने कुछ देर के लिए राहत तो दिलाई लेकिन उमस कम नहीं हुई। कुछ देर बाद से ही लोग उमस से बेहाल दिखे। बारिश के कारण नगर के डीएवी मैदान, एसकेपी इंटर कालेज के सामने, पहाड़पुर, रोडवेज, गांधी तिराहा, रैदोपुर आफिसर्स कालोनी आदि जगहों पर जल जमाव हो गया। पहाड़पुर तिराहे के हाल तो ऐसा था कि स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को पानी में घुसकर घर जाना पड़ा। पहाड़पुर पुलिस चौकी में पानी घर गया। जिसके कारण पुलिस वालों को कुर्सी पर पैर ऊपर कर बैठना पड़ा। जल-जमाव के कारण लोग नगरपालिका को कोसते नजर आए। नगर स्थित नालों की सफाई न होने से उत्पन्न हई स्थिति के लिए लोग नगरपालिका पर अपना गुस्सा उतारते नजर आए। 


आराजीबाग मुहल्ला निवासी अमित राय, अशोक आदि ने कहा कि गर्मी के मौसम में जब नालों की सफाई करनी थी तो नगरपालिका ने नहीं कराई। जिसका परिणाम है कि यह जल-जमाव हुआ है। बताते चलें कि नालों की सफाई के लिए छत्तीसगढ़ से मजदूरों के आने का दम भर रही नगरपालिका का दावा उस समय हवा-हवाई साबित हुआ जब बारिश शुरू हो गई और मजदूर नहीं आए। जबकि नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने मजदूरों के आने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें