फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकली धूप, गलन से मिली राहत

विज्ञापन
गुरुवार को घूप खिलने के बाद कलक्ट्रेट पर धूप का आनंद लेते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार को मौसम ने करवट बदली और खिली धूप के कारण लोगों को गलन से राहत मिली। वहीं मौसम का पारा भी दो डिग्री चढ़ गया है। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। लेकिन गलन से राहत रहेगी।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने के बाद बाजारों में भी चहलकदमी बढ़ गई। हल्की धूप निकलने से लोगों को गलन से थोड़ी सी निजात मिली। धूप निकली तो लोग जरूरी कामकाज निपटाने में मशगूल हो गए। दुकानों से बाहर निकल कर व्यापारी भी धूप में खड़े होकर धूप का आनंद लेने में मशगूल थे। घरों में कैद औरतें भी छतों पर धूप में बैठकर स्वेटर बुनती नजर आई। कई दिनों से घरों में कैद बच्चे मैदानों में धमाचौकड़ी मचाते रहे। शाम को जैैसे ही सूर्य ढ़ला गलन में इजाफा हो गया। हालांकि यह गलन विगत दिनों की अपेक्षा कम रही। लेकिन गलन के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हुए। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिकों द्वारा गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप के कारण न्यूतम पारे में दो डिग्री का सुधार देखने को मिली। कृषि वैज्ञानिक डा. केएम सिंह की मानें तो शुक्रवार को 20 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। जबकि शनिवार को चार मिमी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें