फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना में रेकी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में पांच अप्रैल को गैस एजेंसी के डिलेवरी वाहन से 29 हजार रुपये की लूट हुई थी। इस घटना को अंजाम देने में रेकी करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की एक गैस एजेंसी का वाहन अहरौला क्षेत्र में भी सिलेंडर की डिलेवरी करता है। पांच अप्रैल को भी डिलेवरी वाहन क्षेत्र में सिलेंडर वितरित कर रहा था। इसी दौरा भैसासूर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने डिलेवरी मैन से वसूली के 29 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि घटना को अंजाम देने के दौरान विशाल सिंह निवासी हमीरपुर थाना पवई ने रेकी किया था। उसकी की रेकी के आधार पर रामकृपाल सिंह ने घटना को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने मंगलवार की सुबह छतौना आछेपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने रेकी करने वाले अभियुक्त विशाल सिंह को सकतपुर बाजार से पकड़ लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें