फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस न कराने पर 230 स्कूली बसों के पंजीयन होंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 230 स्कूली वाहन अभी भी बिना फिटनेस के ही सरपट दौड़ रहे हैं। फिटनेस कराने के लिए रजिस्टर्ड नोटिस भेज 10 जुलाई तक का समय दिया गया है। यदि वह निर्धारित समय के अंदर फिटनेस नहीं कराया तो वाहन का पंजीयन निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद में हुए स्कूली बस में हादसे के बाद अनफिट वाहनों के खिलाफ शासन और संभागीय परिवहन नींद से जागा है। इसके बाद 23 अप्रैल से लगातार अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है। साथ ही बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ लगा रहे वाहन संचालकों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा गया। नोटिस जारी होने के बाद भी जब अनफिट वाहनों ने फिटनेस नहीं कराया तो स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यदि वह समय से वाहन फिटनेस नहीं कराए तो संबंधित वाहन का पंजीयन भी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें