फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलसचिव ने सौंपी विवि के आवश्यकताओं की सूची, मुख्यालय से तैयार होगी डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में राज्य विवि की निर्माण अब गति पकड़ती नजर आ रही है। भूमि का सीमांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब कुलसचिव ने न्यूनतम आवश्यकताओं की सूची पीडब्ल्यूडी को सौंप दी है। अब इस पर डीपीआर तैयार करने के लिए इसे मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ निशुल्क भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सदर तहसील के मोहब्बतपुर में विवि की स्थापना के लिए भूमि तलाश की गई। यहां लगभग 38 एकड़ (14.801 हेक्टेयर) ग्राम सभा की भूमि विश्वविद्यालय के नाम की जा चुकी है। इसके साथ ही महलिया, दौलतपुर और मोहब्बतपुर के किसानों से 4.7330 हेक्टेयर भूमि विवि निर्माण के लिए और पहुंच मार्ग के लिए 1.7246 हेक्टेयर भू मि की खरीद की जानी है। इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी थी।अभी 91 किसानों से बैनामा करा लिया गया है। कुल 193 किसानों से जमीन की खरीद की जानी है। वहीं, 50 किसानों की फाइल को स्वीकृति के लिए सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पास भेजा गया है।
वहीं, विवि निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड को दी गई है। विभाग की ओर से पूर्वांचल विवि जौनपुर के कुल सचिव से विवि निर्माण के लिए न्यूनतम आवश्यकताओं की सूची मांगी गई थी। कोरोना काल के कारण ये कार्य काफी दिनों से पेंडिंग पड़ा हुआ था। अब कुल सचिव की ओर से सूची उपलब्ध करा दी गई है। इसमें कुलसचिव की ओर से अनवासीय भवन में कुलपित, कुलसचिव, वित्ताधिकारी, उपकुलसचिव, वैक्तिक सहायक, लेखाकार, अधिक्षक, सहायक लेखाकार, स्टेनो, कनिष्ठ लिपिक, स्टोर कीपर को अनुमन्य सुविधाओं से युक्त आफिस आदि का प्रावधान किया गया है। छात्रावास में अधिकारी आवास, अनुसंधान विद्यार्थियों के लिए 100 कमरे, परास्नातक के लिए 350 डबल कमरे, स्नातक के लिए 100 ट्रिपल सीट कमरें, वार्डन के लिए चार, आफिस के लिए चार कमरों के साथ रसोई आदि का का प्रावधान किया गया है। आवासीय भवन में टाइप-6 के एक, टाइप-5 के चार, टाइप-4 के 16, टाइप-3 के 24 और टाइप-2 के आठ भवनों का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही आंगतुक कक्ष, कांफ्रेंस हाल, सभागार, समान्य कक्ष, मनोरंजन कक्ष, 84 लेक्टर हाल, एक केंद्रीय पुस्तकालय, एक विभागीय पुस्तकालय, 21 प्रयोगशाला का प्रावधान रखा गया है। कैंटीन, 16 गोदाम, डाकघर, बैंक, केंद्रीय भंडारगृह, संगठनकक्ष की प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्ताव रखे गए हैं। फिलहाल विभाग की ओर से आवश्यकताओं पर डीपीआर तैयार करने के लिए फाइल लखनऊ मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन

कुलपति के फेर में फंसा अस्थायी कार्यालय का संचालन
आजमगढ़। शासन की ओर से नये शिक्षा सत्र में विवि का संचालन शुरू करने की पुरजोर वकालत की गई थी। शासन से गठित कमेटी ने विवि के अस्थायी कार्यालय के लिए डीएवी कालेज में स्थान भी तलाश लिया था। इसे फाइनल कर शासन को भेज दिया गया था। इसके बाद से कुलपति की नियुक्ति नहीं होने से सारा मामला रुका हुआ है। स्थानीय छात्रों को विवि अभियान की ओर से लगातार विवि का संचालन शुरू करने की मांग भी उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें