फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: फूलपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक में मारी थी टक्कर

Tue, 16 May 2023 03:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहरीर के रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश चौधरी (55) की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वो जिस बाइक पर पीछे बैठकर ऑफिस जा रहे थे उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
जिस्ट्रार कानूनगो के परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के फूलपुर कस्बा स्थित डाकघर के पास मंगलवार को ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे फूलपुर तहरीर के रजिस्ट्रार कानूनगो की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराय। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी दिनेश चौधरी (55) फूलपुर तहसील में बतौर रजिस्ट्रार कानूनगो तैनात थे। वह फूलपुर देहात में अपना मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को वह कनेरी गांव निवासी प्रमोद चतुर्वेदी (45) के साथ बाइक पर बैठ कर ड्यूटी करने तहसील जा रहे थे।

अभी वे डाकघर के पास ही पहुंच थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पलट गई और दिनेश ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा प्रमोद घायल हो गया। सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं मृतक रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश चौधरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। दिनेश चौधरी एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तहसील कर्मी के मौत की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य तहसील कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें