फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण गुणवत्ता में कमी पर मंत्री ने लगाई फटकार

Tue, 13 Oct 2015 12:36 AM IST
आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा में निर्माणाधीन  कृषि विश्वविद्यालय का सोमवार को परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर न मिलने पर परिवहन मंत्री ने फोन पर एमडी निर्माण निगम लखनऊ को फोन कर से यथास्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन


 परिवहन मंत्री ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता में कोई भी कमी आई तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की जाएगी। इसके बाद परिवहन मंत्री ने कैंपस के मुख्य बिल्डिंग का पूरा जायजा लिया और उसमें लग रहे फर्नीचर, विद्युत वायरिंग आदि सभी कार्यो के गुणवत्ता में कमी मिलने पर प्रोजेक्टर मैनजर        एमआर गुप्ता को फटकारा। उन्होंने कहा कि जिला सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र है। जिले में हो  रही विकास कार्यो में लापरवाही

 बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री के साथ जिला सचिव मीडिया प्रभारी एस.के. सत्येन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें