फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट में कमी पर बदलने का निर्देश

Fri, 17 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शुक्रवार को नरेंद्र कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद सहित कृषि विज्ञान केंद्र के बगल में 70 करोड़ से निर्माणधीन कृषि महाविद्यालय कोटवा का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने क्लास रूम, ब्वायज हास्टल, गर्ल्स हास्टल, लाइब्रेरी, रेसिडेंसियल क्वार्टर, लैब रूम, टेस्टिंग लैब तथा प्रयुक्त हो रहे ईंट को देखा। ईंट में गुणवत्ता की कमी मिली। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल ईंट बदलने के लिए मौके पर निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम सुहास एलवाई ने प्रोजेक्ट मैनेजर एमआर गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलाई से प्रथम सत्र शुरू होगा। इसके लिए क्लास रूम, लाइब्रेरी, गर्ल्स हास्टल एवं ब्वायज हास्टल और अधिकारियों/अध्यापकों के आवासीय भवन को युद्ध स्तर पर समय से पूरा करें। निरीक्षण के दौरान राजकीय निर्माण निगम कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर एमआर गुप्ता ने डीएम को अवगत कराया कि प्रथम चरण में दो तल बनेगा।

 इसमें जुलाई से सत्र होने के पहले बच्चों को पढ़ने के लिए क्लास रूम, लाइब्रेरी, गर्ल्स हास्टल एवं ब्वायज हास्टल और अध्यापकों के आवासीय भवन जुलाई से पहले पूर्ण हो जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि कुल 24 रेसिडेंसियल आवासीय भवन बनाए जा रहे है।  उन्होंने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अमिनेश कुमार, जेई आरए यादव तथा बद्री प्रसाद मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें