शहर के तकिया स्थित ज्वेलरी की दुकान पर छापेमारी करती जीएसटी की टीम।संवाद
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़।। स्टेट जीएसटी टीम ने शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन छापेमारी की कार्रवाई जारी रखी। शुक्रवार को नगर क्षेत्र में दो आभूषण और एक फुटवियर कारोबारियों के प्रतिष्ठान पर अभिलेखों को खंगाला। आठ सदस्यीय टीम ने तकिया क्षेत्र में फातिमा ज्वैलर्स और आसना ज्वैलर्स की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दुकान में आभूषण का स्टाक से मिलान किया। वहीं कुछ अभिलेखों को अपने साथ ले गई। कार्रवाई को देखने के लिए दुकान के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद टीम ने चौक स्थित एक फुटवियर की दुकान में छापेमारी कर वहां के अभिलेख देखे। छापामारी कर अभिलेख खंगाले। डिप्टी कमिश्नर राजनाथ तिवारी ने बताया कि प्रतिष्ठानों से जो अभिलेख लिए गए हैं उनकी जांच की जाएगी। अगर उनमें कोई गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ जुर्माना और वसूली की कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक कमिश्नर मुन्नी देवी सहित छह लोग लोग शामिल थे।