फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटा रिकार्ड, अब मिले 655 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मतगणना के दौरान कोविड गाइड लाइन की अनदेखी का असर सोमवार को ही सामने आ गया। सोमवार को कुल 655 नए पॉजिटिव मिले है। कोरोना संक्रमण द्वारा नया रिकार्ड कायम करने के बाद तो जिले में और भयावह स्थिति हो गई है। इसके बाद भी लापरवाही जारी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कोरोना का संक्रमण पांच सौ के पास ही पहुंचा था लेकिन सोमवार को सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए और एक दिन में अब तक का सर्वाधिक 655 नए संक्रमित मिलने का नया रिकार्ड बन गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो-तीन इस आकड़े में और बढ़ोत्तरी हो सकी है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 3942 हो गई है। वहीं अब तक जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या 14 हजार के पास पहुंच गई है। सीएमओ ने बताया कि लापरवाही के चलते स्थिति भयावह हो रही है। इसके बाद भी लोग गाइड लाइन का अनुपालन नहीं कर रहे है। बढ़ते संक्रमण के बीच टीकाकरण की कवायद भी जारी है। सोमवार को कुल 40 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि 4000 का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 2698 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। अभी 18 प्लस के टीकाकरण की कोई गाइडलाइन नहीं आई है। जिसके चलते अभी जिले में 18 प्लास का टीकाकरण नहीं शुरू किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें