फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्रों की परीक्षा निरस्त की संस्तुति

Fri, 24 Mar 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
दो केंद्रों की परीक्षा निरस्त की संस्तुति
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने गुरुवार को शाम की पाली में दो केंद्रों पर सामूहिक नकल मिलने पर परीक्षा निरस्त करने और दोनों केंद्रों को काली सूची में डालने की संस्तुति की। साथ ही उन्होंने पांच केंद्र व्यवस्थापकों को हटा दिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार की प्रथम पाली में सचल दल ने पहली पाली में पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत ने श्री नरोत्तम ब्रह्म इंटर कालेज सुंदरपुर के तीन कक्षों में छात्राओं टाट-पट्टी पर परीक्षा देते पाया।

केंद्र व्यवस्थापक की ओर से बिना मांग पत्र के ही कक्ष निरीक्षक की नियुक्त की गई थी। इस पर उन्होंने अरविंद कुमार केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त करते हुए महेंद्र पांडेय को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया। लक्ष्मी देवी उमावि अकबरपुर बिलरियागंज में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति में कमियां मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक मिथिलेश तिवारी को हटाते हुए अरुण कुमार मिश्रा को नियुक्त किया। एक कक्ष निरीक्षक को भी कार्यमुक्त किया। किसान उमावि मधनापार में केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बिना कार्यमुक्त प्रमाणपत्र के ही कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन


इस पर केंद्र व्यवस्थापक रमेश यादव को कार्यमुक्त करते हुए कोमल यादव को नियुक्त किया। सचल दल प्रभारी राधेश्याम गुप्ता ने श्री कृष्ण उमावि ऊचागांव में दो निरीक्षक, सरजू उमावि देवईत में चार कक्ष निरीक्षक और हरिशंकर उमावि सरदारगंज में दो निरीक्षक कार्यमुक्त किए। सचल दल प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने राम सरीख सिंह इंका शांतिपुर में दो निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया।

वहीं, शाम की पाली में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विद्यावती इंटर कालेज शांति नगर हमीरपुर और रत्ती देवी महावीर बालिका इंटर कालेज सुंहाडीह में सामूहिक नकल मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटाया। गुरुवार की परीक्षा निरस्त करते हुए दोनों केंद्रों को काली सूची में डालने की संस्तुति की। वहीं, असरफिया इंटर कालेज माहुल में एक परीक्षार्थी को नकल की सामग्री के साथ पकड़कर रस्टिकेट कर दिया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें