फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में खराब प्रगति पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, परिवार नियोजन, आशाओं का भुगतान, आयुष ओपीडी, टीबी मरीजों का अंकन, कोविड-19 आदि बिन्दुओं से विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एमओआईसी को निर्देशित किया कि कोरोना पॉजिटिव केस की कान्टैक्ट ट्रेसिंग में 25 से ज्यादा लोगों की सैम्पलिंग कराएं। मार्टीनगंज, पवई, बिलरियागंज में टीकाकरण में खराब प्रगति पाए जाने पर फटकार लगाई गई। मातृ वन्दना योजना की समीक्षा में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष जहानागंज, फूलपुर में फीडिंग की प्रगति कम मिली। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में जिला महिला अस्पताल, मेंहनगर, ठेकमा मे लक्ष्य के सापेक्ष कम फीडिंग मिली। ब्लाक ठेकमा, तहबरपुर, रानी की सराय, मेंहनगर, कोयलसा में पुरूष नसबन्दी, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी (कॉपर टी), अन्तरा एवं छाया के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम मिली। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए संबंधित एमओआईसी को निर्देश दिए। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ. संजय, डॉ. वाईके राय, डॉ. एके सिंह, एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें