फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाईटेंशन तार से सटी सरिया, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के रग्घुपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान पर काम करते वक्त सरिया हाईटेंशन तार से सट गया। जिससे करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंदरेपुर गांव निवासी अनिल कुमार (25) मजदूर है। इन दिनों वह रग्घुपुर गांव निवासी संतोष पांडेय के निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। रविवार को वह सरिया सीधा कर रहा था। इसी दौरान सरिया पास से गुजरे हाईटेंशन तार से सट गया। जिससे करंट की चपेट में आने से झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी, अभी वह नि:संतान था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें