मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सलारपुर गॉव निवासी गीता देवी (40) सोमवार की शाम छह बजे अपने खेत पर पानी चलाने गई थी। ट्यूबवेल गीता व उसके पट्टीदारों के साझे का है। खेत मे पानी खोलने को ले कर गीता का पट्टीदार से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान पट्टीदारी के मनबढ़ युवक ने उसके गर्दन पर कुदाल से प्रहार कर दिया। जिससे गीता देवी गंभीररूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गीता देवी को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद