फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायल्टी के बकायेदार ईंट भट्ठा मालिकों को आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2015-16 और 2016-17 के ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा रायल्टी जमा नहीं की गई है। महालेखाकार द्वारा की गई आडिट के बाद डीएम की संस्तुति पर ईंट भट्ठा संचालकों को आरसी जारी की गई है। जिसमें आठ करोड़ 44 लाख 93 हजार 316 रुपये की वसूली के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले की समस्त तहसीलों के 261 ईंट भट्ठों पर वर्ष 2015-16 का पांच करोड़ 80 लाख 253 रुपये और वर्ष 2016-17 का 269 ईंट भट्ठा संचालकों पर तीन करोड़ 44 लाख 13 हजार 63 रुपये रायल्टी बकाया है। राजस्व वसूली के लिए पिछले दिनों डीएम के निर्देश पर सभी तहसीलों में अभियान चला। जिसमें कुछ ईंट भठ्ठा संचालकों पर कार्रवाई भी की गई। कई को नोटिस जारी किया गया इसके बाद भी बहुत से ईट भट्ठा संचालकों ने बकाया रायल्टी को जमा नहीं किया। महालेखाकार की आडिट में यह बात सामने आने पर डीएम की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति मिलने के बाद सभी को आरसी जारी की गई है।
जनपद में अगर तहसीलवार बकाया रायल्टी की स्थिति देखें तो बूढ़नपुर तहसील के ईंट भठ्ठों पर 3695080, मेंहनगर में 8674389, लालगंज में 17251815, निजामाबाद में 8240294, फूलपुर में 9212606, सगड़ी में 10835081, सदर में 20203625 और मार्टीनगंज तहसील के ईंट भठ्ठों पर 6379168 रुपये रायल्टी बकाया है।
विज्ञापन

महालेखाकार द्वारा की गई आडिट के बाद डीएम के निर्देश पर वर्ष 2015-16 व 2016-17 के बकाएदार ईंट-भट्ठा संचालकों को आरसी जारी की गई है। जबकि वर्ष 2017-18 के बकाएदारों से वसूली के लिए आरसी जारी करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सुनील कुमार मौर्य, खान निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें