युवा कल्याण एंव युवा प्रादेशिक विकास दल द्वारा फूलपुर तहसील क्षेत्र के बखरिया स्थित खेल मैदान में मंगलवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रविंद्र ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक एंव बौधिक विकास होता है।
दौड़ प्रतियोगिता के तीन हजार किमी वर्ग में रविंद्र प्रथम, प्रमोद द्वितीय और मनीराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका वर्ग में अनीता प्रथम, प्रीती द्वितीय और सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वही 800 मीटर बालक वर्ग में जीतेंद्र प्रथम, प्रवीण द्वितीय और रामसहाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग दौड में प्रीती प्रथम, खुश्बू द्वितीय एंव तृतीय स्थान अनीता को मिला।
कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में बखरिया की टीम और रामनगर की टीम ने बाजी मारी। सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों
को खंड विकास अधिकारी हरिलाल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीओ राम सिंह, रामप्रीति, जीतेंद्र, लालधारी, अशोक, शैलेंद्र, रामानंद आदि उपस्थित थे।