फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गैंगस्टर एक्ट में वांछित रवि नोना की एक लाख 36 हजार की संपत्ति कुर्क, दर्ज हैं 35 FIR; इलाके में थी दहशत

Mon, 22 Sep 2025 05:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

बदमाश रवि नोना यूपी के अंबेडकर नगर का रहने वाला है। यूपी के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आजमगढ़ में उसकी बोलेरो को कुर्क कर दिया।
विज्ञापन
रवि नोना की बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त रवि नोना उर्फ रवि लोना की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति और एक सेकेंड हैंड बोलेरो वाहन को कुर्क किया गया। इस वाहन की अनुमानित कीमत 1,36000 रुपये है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रवि नोना अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव का निवाासी है। वह अपने गैंग के साथ मिलकर चोरी, छिनैती, डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त ने अपराध से कमाए गए धन से अपनी पत्नी के नाम पर वर्ष 2020 में उक्त बोलेरो वाहन खरीदा था।

जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार की ओर से 8 सितंबर 2025 को कुर्की का आदेश जारी हुआ था। इसके अनुपालन में थाना प्रभारी पवई प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को उक्त वाहन को नियमानुसार जब्त किया। साथ ही उसके द्वारा इस कार्य से अर्जित की गई संपती को कुर्क किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक लाल बहादुर बिंद, हेड कांस्टेबल मंजीत ठाकुर, कांस्टेबल राकेश कुमार गौड़ द्वितीय, कांस्टेबल अशफाक अंसारी, कांस्टेबल अनुराग यादव उपस्थित थे। रवि नोना के खिलाफ आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, वाराणसी और जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में 35 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें