फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड सूची में धांधली के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
आपात्रों का नाम सूची में जोड़े जाने के विरोध में सगड़ी तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
सगड़ी तहसील में मंगलवार को ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर कैथौली के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड की सूची में अपात्रों का नाम दर्ज किए जाने के विरोध में जिलाधिकारी सुहास एलवाई को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि राशन कार्ड की सूची में पात्र लोगों को अपात्र बना दिया गया है।  ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पात्रों का  नाम सूची में डालने की मांग की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता की। कहा कि इसकी जांच कराकर दुरुस्त करा दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से प्रधान सुषमा, अवधेश गौतम, सहदेव, फूलचंद, श्यामदेव, मंगरी, चंद्रावती, हरदेई, रीना, सरिता, प्रेमशीला, सुभावती सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 112 फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र दिया।  इस दौरान आठ मामलों का निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में अधिक से अधिक शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हो तो चिंता की बात नही है।
विज्ञापन


लेकिन एक ही शिकायत के कई बार आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे है यह चिंता की बात है। उन्होंने अधिकारियों से  कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अंदर करें।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीडीआे महेंद्र वर्मा आदि रहे। फूलपुर संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आए 33 मामलों में से तीन का निस्तारण हुआ। गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार लालगंज में आयोजित तहसील दिवस में 105 मामलों में से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें