फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा लूट, हत्या और दुष्कर्म:राम प्रसाद

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थत बसपा कार्यालय पर कांशीराम को श्रद्धांजलि देनी सांसद संगीता आजाद और अरिर्मदन अज? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर बसपा के संस्थापक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस पर सांसद संगीता आजाद की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश के कई राज्यों में भाजपा शासन कर रही है। भाजपा के शासन काल में चोरी, लूट, हत्या और दुष्कर्म तेजी से बढ़ रहा है। दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। परिनिर्वाण दिवस पर हम सभी शपथ लेते है कि 2022 में बसपा की सरकार बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी अरुण पाठक ने कहा कि आज की मनुवादी सरकार दलित, पिछड़ों, मुस्लिमों और गरीबों के साथ घिनौना कार्य कर रही है। इस देश में समतामूलक सरकार बनाने के लिए 2022 में मायावती के हाथ को मजबूर कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाना है। विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा कि जिस महापुरुष का आज हम परिनिर्वाण दिवस मना रहे वह सर्वसमाज के सच्चे पथ प्रदर्शक और दलित, शोषित, पिछड़े, मुस्लिम समाज के मसीहा थे। जिन्होंने सभी को अपना हक अधिकार और पिछड़ी जातियों को मंडल कमीशन के अनुसार आरक्षण दिलाए जाने का काम किया। अध्यक्षता कर रही सांसद संगीता आजाद ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने जातियों में फूट डालकर आपसी भाईचारे को खत्म करने का काम किया है। जनता का भाजपा पर से पूरी तरह से विश्वास खत्म हो गया है। पूर्व मंत्री विद्या चौधरी ने कहा कि कांशीराम ने सभी को मान सम्मान से जीने का रास्ता बताया। आज हम उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर डा. उसमान गनी, विजय कुमार, ओंकार शास्त्री, हरिराम भाष्कर, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, अधिवक्ता चेतई राम, शेर अफगान, ईश्वर चंद्र यादव, रमेश यादव, मुस्तरीन फराही, डा. अमरनाथ बौद्ध रामपाल ठाकुर, चंद्रभूषण, राशिद अहमद, सुबाष गौतम, अमरनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें