फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ब्लाकों में तैनात हुआ त्वरित कार्रवाई दल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बर्ड फ्लू के चलते प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पशुपालन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ब्लाक में एक त्वरित कार्रवाई दल का गठन किया गया है जो पूरे क्षेत्र में निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में बर्ड फ्लू की आहट से पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पोल्ट्री फार्मों की जांच करने और बीमारी से बचाव के उपाय के प्रति जागरूक करने के लिए टीमों का गठन किया है। जनपद में लगभग 220 पोल्ट्री फार्म संचालित हो रहे हैं। इनमें 40 फार्म ऐसे हैं, जिनमें अंडे का उत्पादन होता है। बर्ड फ्लू से कारोबारियों में भी दहशत है। इनकी निगरानी के लिए हर ब्लाक में एक त्वरित कार्रवाई दल का गठन किया गया है, जो क्षेत्र में घूम कर पोल्ट्री फार्मों की निगरानी कर रहा है। फार्म संचालकों को सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है। उनको बताया जा रहा है कि पोल्ट्री फार्म के अंदर मास्क लगाकर और ग्लब्स पहनें और पक्षियों के देने वाले दाने की गुणवत्ता भी जांच लें। कोई पक्षी मर जाता है या अंडा खराब होता है उसे कम से दो मीटर गड्ढ़ा खोदकर दफन करें।
वायरस मिलने पर एक किमी परिधि में पक्षी मारे जाएंगे
आजमगढ़। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा वीके सिंह ने बताया कि वैसे तो अभी तक जनपद में पक्षियों के मरने की सूचना कहीं से नहीं मिली है। लेकिन अगर कहीं ऐसा पाया जाता है तो पूरे क्षेत्र केे कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। पक्षी का नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट पाजीटिव आने पर उस क्षेत्र के पक्षियों को मार दिया जाएगा। चाहे वे पालतू पक्षी ही क्यों न हों। इसके अलावा नौ किमी परिधि में सर्वे कराया जाएगा। इस परिधि में आने सभी पोल्ट्री फार्मों के एक-एक पक्षी की सैंपलिंग की जाएगी। तीन तरीके की सैंपलिंग की जाती है। सीरम, बीट और तीसरा स्वाब का नमूना लिया जाता है। इनकी जांच में कहीं कोई पक्षी संक्रमित पाया जाता है तो कंटेनमेंट जोन की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

जनपद में टैमी फ्लू टैबलेट प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इस टैबलेट का उपयोग स्वाइन फ्लूू और बर्ड फ्लू में होता है। वर्तमान में एमएसडी स्टोर में 30, 35 और 45 एमजी के टैबलेट उपलब्ध हैं। इनकी जनपद में कोई कमी नहीं है।-डा. संजय, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें