आजमगढ़। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को मुबारकपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को उसके घर नेवादा से गिरफ्तार किया। आरोपी शाकिब नईम मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव का रहने वाला है। एक युवती ने 29 सितंबर को थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी। आरोप था कि नेवादा गांव निवासी शाकिब नईम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही तो शाकिब ने शादी से मना कर दिया। जब इस संबंध में पीड़िता ने पूछा तो अभियुक्त के मामा नबी अहमद व नबी के भाई व अन्य दो महिलाओं ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया।