फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लोगों की रैंडम सैंपलिंग, दुकानें की गई अधिकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। कस्बे के वार्ड नौ शास्त्री नगर में एक ही परिवार के आठ लोगों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने से नगर में दहशत है। ग्रामीण इलाकों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई। पॉजिटिव पाए जाने वाले परिवार के अगल-बगल के 30 लोगों की रैंडम सैपलिंग की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कंटेनमेंट जोन परिधि के लिए चिकित्सकों की टीम में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. श्रीनाथ, पूजा मिश्रा ने शनिवार को जांच की। रिपोर्ट के आधार पर 30 लोगों की रैंडम सैंपलिंग की गई है। ईओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि कंटेनमेंट जोन परिधि के साथ-साथ पूरे कस्बे को सैनिटाइज्ड कराने के साथ ही साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।। कंटेनमेंट जोन परिधि में तीन परचून की दुकानें, तीन सब्जी विक्रेता, एक मेडिकल स्टोर, एक दूध की दुकान को नगर पंचायत की ओर से अधिकृत किया गया है। ये पीपीई किट पहनकर होम डिलीवरी करेंगे। बैरिकेडिंग पर पुलिस लगाई गई है। जहां पुलिस नहीं वहां लोग अनुशासनहीनता कर इधर-उधर जा रहे हैं। चिह्नित होने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक चौहान ने कंटेनमेंट जोन के अलावा कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों का सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें