फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनरेश पर प्राथमिकी साजिश

Fri, 27 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को सिधारी स्थित एक होटल में हुई। जिसमें मध्य प्रदेश के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव पर व्यापम घोटाले में दर्ज की गई रिपोर्ट को साजिश बताया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने कहा कि ईमानदारी और सादगी के प्रतीक मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के ऊपर निराधार आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

 बैठक के बाद एफआईआर को निरस्त करने का प्रस्ताव बनाकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा गया। इस मौके पर राजाराम यादव, ज्ञानेंद्र्र सिंह, मुन्नू यादव, डा. हेमबाला यादव, श्यामधारी राम, विपिन कुमार पांडेय, रामअवध यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन


अंबारी ः पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद से हटाए जाने और उन पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गुरुवार को उनके पैतृक गांव आंधीपुर में ग्रामीणों ने बैठक की।

ग्रामीणों ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया। जबकि वहीं अधिवक्ता विरोधस्वरूप कार्य से विरत रहे। डां नंद किशोर यादव ने कहा कि यादव पर दर्ज एफआईआर बड़ी साजिश है।

 प्रधान शहाबुद्दीन अहमद और बलबीर सिंह यादव ने कहा कि अपने कार्यकाल में वह स्वच्छ छवि और ईमानदारी के प्रतीक रहे हैं।  वहीं, आरोग्य निकेतन पर बैठक कर लोगों ने रामनरेश यादव के ऊपर दर्ज एफआईआर की निंदा की।

 अध्यक्षता जुबेर अहमद और संचालन डा. सुभाष यादव ने किया। इस मौके पर मुन्ना पांडेय, बलबीर सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।
मेजवां ः पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के ऊपर दर्ज एफआई के विरोध में फूलपुर अधिवक्ता संघ ने गुरुवार को तहसीलदार फूलपुर को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।

बाद में अधिवक्ता पूरे दिन कार्य से विरत रहे।  अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने कहा कि यादव पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष रामनरायन यादव, सतीश चंद्र यादव, रमेश चंद्र, सैयद शमीम काजिम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें