स्व. रामफेर यादव को श्रद्धांजलि देते सांसद धर्मेंद्र यादव। संवाद
मेंहनगर। पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव के पिता रामफेर यादव की तीसरी पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक गांव मनिहा (मौली) ग्राम पंचायत में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि स्व. रामफेर यादव का जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा और उनकी सादगी व ईमानदारी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।कमला प्रसाद यादव ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा सच्चाई और गरीबों की सेवा का मार्ग दिखाया, जिसे वे जीवनभर अपनाने का प्रयास करेंगे।
सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक पूजा सरोज, विधायक डॉ. संग्राम यादव, विधायक नफीस अहमद, विधायक बेचई सरोज, विधायक अखिलेश यादव, पूर्व एमएलसी राकेश यादव ‘गुड्डू’ तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. कैलाश यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने स्व. रामफेर यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में अपर निदेशक (स्वास्थ्य विभाग) डॉ. कमलेश यादव, भाजपा नेता यशवंत सिंह ‘गप्पू’, सपा नेता आशुतोष चौधरी, चेयरमैन रामबदन कन्नौजिया, अशोक चौहान, पूर्व प्रमुख अवधेश यादव आदि उपस्थित थे।