आजमगढ़। आर्य समाज वेद मंदिर का वार्षिक अधिवेशन एवं वर्ष 2026-27 कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन रविवार की रात श्री अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी डीडी सिंह (अधिवक्ता) ने सर्वसम्मति से रमेश चंद्र अग्रवाल को प्रधान, अरविंद कुमार को मंत्री तथा राम समुझ लाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। वार्षिक अधिवेशन समारोह में आर्य विद्या सभा के मंत्री विनोद श्रीवास्तव के विशेष आग्रह पर नवनिर्वाचित प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, कैलाश नाथ श्रीवास्तव (अधिवक्ता), भानु प्रताप श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, दिलीप नारायण, संजय सक्सेना, अरुण कुमार, अवधेश श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दुर्गेश तथा जिला प्रतिनिधि ध्रुव कुमार शास्त्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं प्रधान संपादक अरविंद चित्रांश की पुस्तक गौरवशाली पूर्वांचल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
अंत में आर्य समाज वेद मंदिर, आजमगढ़ के नवनिर्वाचित प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल ने सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी, सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद