फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ एक होकर करेंगे संघर्ष

विज्ञापन
सपा कार्यलय पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव का स्वागत करते पार्टी के नेतागण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा में शामिल होने के बाद जनपद पहुंचे पूर्व सांसद रमाकांत यादव को कलेक्ट्री कचहरी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विधायकों और पदाधिकारियों ने फूलमाला से लाद दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि रमाकांत यादव के समाजवादी पार्टी में आने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। दमन, अत्याचार, पुलिस व दबंगों की ओर से जनता का किए जा रहे उत्पीड़न के विरुद्ध एक होकर लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार को गरीबों, किसानों, बेरोजगारों की चिंता नहीं है न तो उनके लिए बजट है। केवल अयोध्या, बनारस व इलाहाबाद को पर्यटन केन्द्र के नाम धन लुटाने का काम हो रहा है। उसका फायदा चंद बड़े लोगों, मठाधीशों व महंतों को होगा। 80 प्रतिशत जनता का महंगाई के कारण जीना दूभर हो गया है। विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि अस्पतालों में दवा नहीं है। जिला अस्पताल से 108 कर्मचारियों की सेवा समाप्त किए जाने से मरीजों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। धान की खरीदारी के लिए अभी क्रय केंद्र ही नहीं खुले।
विधायक संग्राम यादव ने कहा कि उपचुनावों में भाजपा का घमंड चूर हुआ। साम, दाम, दंड, भेद अपनाकर भी समाजवादी पार्टी को नहीं रोक पाई। सरकार अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहती है लेकिन जनता उनके तिकड़म में नहीं आने वाली है। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की। संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया। विधायक आलमबदी आजमी, कमला प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, लालमनि राजभर, हरिश्चन्द्र यादव, हरिराम सिंह यादव, रामदरश यादव, हंसराज यादव, शोभनाथ यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, जिला पंचायत सदस्य, शिवमूरत यादव, शिवनरायन सिंह, रामानुज सिंह, शिवसागर यादव, राजेश यादव, रामप्रवेश यादव, आशा यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें