फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो मामलों में रमाकांत की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की सोमवार को दो मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। एक मामले में 20 तो दूसरे में 24 जुलाई को सुनवाई की अगली तारीख पड़ी है। रमाकांत यादव फूलपुर कोतवाली में दर्ज जहरीली शराब मामले में नामजद हैं। यह मुकदमा एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है। न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा के समक्ष इस मामले में बाहुबली विधायक वीसी के माध्यम से पेश हुए। जिसमें न्यायाधीश ने अब अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख तय की है। वहीं पवई थाना के घेराव व चक्काजाम के मामले में भी बाहुबली विधायक शामिल हैं। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट अशोक कुमार की अदालत में चल रही है। सोमवार को इस मामले में भी तारीख थी। जिसमें बाहुबली वीसी से पेश हुए। मामले में न्यायाधीश ने अब सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें